Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 23 फरवरी, 2023

February 22, 2023 06:39 AM

मेष

अपनी दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित रखें। तलभूना और बाहर का भोजन करने से बचें। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों से बहसबाजी न करें। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ने की सम्भावना है।

वृषभ

धार्मिक रूझान के कारण घर के लोग आपसे खुश रहेंगे। क्लाइंट्स आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको उत्तम कार्यों के लिये अवार्ड भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। पब्लिक रिलेशन का अच्छा लाभ लेंगे।

मिथुन

सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। जल्दबाज़ी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर डील करेंगे। जीवनसाथी आपसे गिफ्ट की अपेक्षा रख सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। सभी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें।

कर्क

आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अपने काम या रोजगार को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बितायेंगे।

सिंह

आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। कानूनी पचड़ों में फँस अकते हैं। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में न आयें। मौसमी बीमारी घेर सकती है।

कन्या

परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सायंकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वैचारिक शैली में भी नयापन आयेगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा।

 तुला

ऑफिस के कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे। पिछले कई समय से व्यावसायिक अस्थिरता के बीच उम्मीद की नयी किरण जागेगी। आपसी सम्बन्धों को खट्टा न होने दें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। पैरों में थकावट जैसी अनुभूति हो सकती है।

वृश्चिक

ऑफिस के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। मानविकी विषयों पर उच्च अध्ययन कर रहे छात्रों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे। सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करें।

धनु

साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है। घर के इन्टीरियर में सुधार करने की योजना बनायेंगे।

मकर

जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। व्यापारिक अनुबन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। नये बिजनेस के आइडियाज़ आपको मिल सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे। पुरानी कम्पनी का अनुभव आपके काफी काम आयेगा।

कुम्भ

कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इसीलिये सावधान रहें। अपना काम निकलवाने के लिये आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। प्रोडक्शन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में नया ऑर्डर लेने से पहले धन की व्यवस्था कर लें। दोस्तों के साथ अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन वगैरह के कारण कोई काम अटक सकता है।

मीन

बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे और आपको शाबाशी दे सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। सरकारी कारणों से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। आपको सामाजिक कार्यों से काफी यश प्राप्त होगा। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे।

Have something to say? Post your comment