Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 24 फरवरी, 2023

February 23, 2023 06:57 AM

मेष

आपका करियर एक नयी दिशा में शुरू हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण रहेगा। आत्ममन्थन और विचार-विमर्श के लिये दिन जबरदस्त है। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृषभ

आप सिर्फ अपने विचारों को ही जताने का प्रयास न करें। बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। गले में इन्फेक्शन और संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन

बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पुरानी बातों को ज्यादा महत्व न दें। नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें। आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं।

कर्क

ऑफिस में बॉस आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों का आपके स्वभाव में फर्क पड़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।

सिंह

राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। बिना सोच-विचार कुछ भी नया शुरू न करें। व्यावसायिक तनाव को दाम्पत्य सम्बन्धों के बीच न आने दें। आप कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

कन्या

जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करने से नहीं चूकेगा। कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है। नजदीकी सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे।

वृश्चिक

नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। काम को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

धनु

विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पायेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन रहेगा। यदि बहुत आवश्यक न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें। शत्रु पक्ष आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें। परिवार में आनन्द का वातावरण रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

कुम्भ

किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

मीन

बुद्धि और पुराने समृद्ध अनुभवों का लाभ आपको कारोबार में मिलेगा। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं। मन में सन्तुष्टि की भावना रहेगी। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं। धन आगमन के जबरदस्त योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment