Tuesday, April 23, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 25 फरवरी, 2023

February 24, 2023 06:33 AM

मेष

आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ है।

वृषभ

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।

मिथुन

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।

कर्क

विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

सिंह

लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कन्या

आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिये आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी।

 तुला

समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा।

वृश्चिक

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी।

मकर

कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिये संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे काम को आज प्राथमिकता देंगे।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

मीन

आपको विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको आज करना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment