Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 02 मार्च, 2023

March 01, 2023 04:16 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। तीर्थ यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज हो सकते हैं।

वृषभ

आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिये दिन उत्तम है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।

मिथुन

आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियाँ रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है।

कर्क

दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। व्यवसाय में आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह

दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। शाम को सिरदर्द की शिकायत होगी।

कन्या

रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। इवेंट मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ने वाला है। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है।

 तुला

सन्तान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।

धनु

नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है की आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिये विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। फाइनेंस और लोन से जुड़े हुये अटके काम आज शुरू हो सकते हैं।

कुम्भ

अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता हो सकती है। हालांकि कॉलेज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदि के माध्यम से जॉब मिलने की सम्भावना बन रही है। जूनियर्स के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। सम्पत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है।

मीन

आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी जन को आज कोई मंहगा गिफ़्ट दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। जॉब में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment