Monday, July 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नवाचार को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एनएचएम के तहत 'सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों' पर मासिक वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली के वन-रोपण अभियान की सराहना की, शहरी वन विकास में औषधीय पौधों के एकीकरण का आग्रह किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा कीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की स्पोर्ट्स मेडिसिन और एथलीटों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, सफदरजंग अस्पताल और भारतीय खेल प्राधिकरण ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-एबीडीएम संचालन समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 07 मार्च, 2023

March 06, 2023 04:25 AM

मेष

जीवनसाथी की मदद से आपको करियर में लाभ मिलेगा। बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामान की ख़रीदारी में धन खर्च करेंगे। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृषभ

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पुनर्विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा।

मिथुन

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नये सम्बन्धों का विकास हो सकता है। सन्तान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें। टीमवर्क के माध्यम से गम्भीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा।

कर्क

परिवार में थोड़ी कलह उत्पन्न होने की सम्भावना है। अजनबी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सन्तान से अपना व्यवहार अच्छा रखें। गिरने से चोट लग सकती है।

सिंह

आपको नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की सम्भावना है। भोग-विलास का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा।

कन्या

आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नये साझेदार बन सकते हैं। कला और संगीत के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। नयी नौकरी की शुरुआत करने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा।

 तुला

सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के विवादों में आपको नहीं फँसना चाहिये। बच्चों की परवरिश पर आपको ध्यान रखना चाहिये। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म को लेकर अन्धविश्वासी न बनें।

वृश्चिक

व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये। आपको आज कोई भी कार्य ठीक से करने में मुश्किल होगी। कब्ज और वायुविकार के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

धनु

जॉब में मनोवांछित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रहें। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मकर

राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिये। उधार चुकाने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत में कमी न करें। जल्दबाज़ी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

कुम्भ

ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करेंगे। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शान्तिपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मीन

परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। घर के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। रक्तपित्त से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। मन में हीन भावना पनप सकती है। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी से बचें।

 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss