Tuesday, May 13, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 08 मार्च, 2023

March 07, 2023 07:09 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक विवादों का आपके पक्ष में निपटारा होने की सम्भावना है। धूप और धूल में निकलने से बचें। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों का काफी अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा।

वृषभ

आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को काफी समय देंगे। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। काम के दबाव में व्यस्त रहेंगे। सगे-सम्बन्धियों की उपेक्षा न करें।

मिथुन

घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको परिवार का दबाव झेलना पड़ेगा। आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। सरकारी कार्य आवश्यक पेपर्स की कमी के कारण रुक सकते हैं।

कर्क

यात्रा लाभकारी रहेगी। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबार में बड़ा धन लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। फोन से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह

पुराने मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। छात्र पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लोन से जुड़ी किसी समस्या का निवारण हो जायेगा।

कन्या

व्यवसाय में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुके हुये काम आज बन जायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

 तुला

कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। पेटदर्द और गैस की समस्या होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नकारात्मक विचार मन में पनपने न दें। बदलते मौसम को लेकर सावधानी अवश्य बरतें।

वृश्चिक

कारोबार में आपकी बिक्री बढ़ेगी। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आपकी रणनीति काम आयेगी। अटके हुये काम आज बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। समय का सार्थक उपयोग करेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

मकर

ऑफिस में बॉस आपको समर्थन नहीं देंगे। रिश्तेदार आपके ऊपर व्यंग्य कस सकते हैं। जीवनसाथी इस समय आपकी काफी सहायता कर रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें। एक से ज्यादा काम हाथ में लेने के कारण थकान हो सकती है।

कुम्भ

राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। आज पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। इसीलिये आज उलझे हुए मामलों में अपनी संलग्नता न होने दें। सुबह से ही आपको कुछ अज्ञात भय सता सकता है। ध्यान और योग अवश्य करें। इससे आपकी कार्यक्षमता और एकाग्रता में वृद्धि होगी।

मीन

दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। नयी टेक्नोलॉजी के प्रति आकर्षित रहेंगे। किसी शुभ कार्य में आप सहभागिता ले सकते हैं। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss