Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09 मार्च, 2023

March 09, 2023 06:34 AM

मेष

आज नया कार्य शुरू न करें। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आपको अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी मुश्किल होगी। कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है। आज योग और व्यायाम अवश्य करें जिससे आपको फोकस करने में आसानी होगी। पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।

मिथुन

नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिये।

कर्क

जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

कन्या

दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धि अर्जित हो सकती है। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा।

 तुला

गृहकलह से बचने के लिये अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट और कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपको नयी डील करते समय सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।

वृश्चिक

घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों।

धनु

दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।

मकर

धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। बॉस आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट में दर्द की परेशानी होने की आशंका है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें।

कुम्भ

घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। बेफिजूल बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। ऑफिस में लोग आपकी आलोचना करेंगे। नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

मीन

आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के बड़े ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को आज कुछ गिफ्ट देने का प्लान कर सकते हैं।

 
 

Have something to say? Post your comment