Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 11 मार्च, 2023

March 10, 2023 05:38 AM

मेष

बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाये रखें। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। नव विवाहित आज काफी रोमांटिक पल बितायेंगे।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। व्यापार में उधारी करने से बचें। मन में नये रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने खर्च का हिसाब रखें।

कर्क

सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह

करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। सीनियर्स आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कन्या

घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज आपको काफी पसन्द होगा। नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।

 तुला

ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है।

वृश्चिक

व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। ज्यादा लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिये। कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने ताकत और अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। सन्तुलित आहार और दिनचर्या जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें।

धनु

किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। लवमेट के साथ क्वालिटी वाला समय बितायेंगे। आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मकर

प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे। आर्थिक योजना बनाने के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे। आप सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे।

कुम्भ

आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे।

मीन

अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। आपकी योग्यता का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये।

Have something to say? Post your comment