Saturday, September 19, 2026
BREAKING
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर

पंजाब

अमृतसर:गुरुनगरी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

March 10, 2023 06:06 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अमृतसर (Amritsar) पहुंची. यहां उनका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी (BJP) नेता और कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला (Gurjeet Singh Aujla) भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां श्री हरमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में माथा टेका.

राष्ट्रपति मुर्मू के श्री हरमंदिर साहिब दौरे के मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत करने के साथ ही यहां आने पर उनका धन्यवाद भी किया. इसके साथ ही एसजीपीसी की तरफ से राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडम भी दिया गया. इसमें उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की गई है, जो सजा पूरी करने के बाद भी वर्षों से अलग-अलग जेलों में बंद है. उन्होंने मांग की है कि सिख समुदाय के जो कैदी देश की अलग अलग जेलों में बंद है, उन बंदी सिंहों की रिहाई की जाए. 

1984 के विद्रोह से जुड़े हैं सभी कैदी

गौरतलब है कि 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय ये सभी कैदी संघर्ष के दौरान या फिर उसके बाद विद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे. एसजीपीसी के अध्यक्ष की ओर से कहा गया कि लंबे समय से जेलों में बंद ये कैदी अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद ये जेलों में बंद हैं. इनको रिहा करने के लिए कई बार भारत सरकार को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इन कैदियों की रिहाई की उठाई मांग

एसजीपीसी की तरफ से खास तौर पर 9 सिख कैदियों की रिहाई की मांग की गई है. इन 9 कैदियों में गुरदीप सिंह, दविंदर पाल सिंह भुल्लर, बलवंत सिंह राजोआना, जगतार सिंह हवारा, लखविंदर सिंह लखा, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह, परमजीत सिंह भयोरा, जगतार सिंह तारा का नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि सिख कैदी गुरदीप सिंह पिछले 32 साल से जेल में बंद हैं. वहीं, दविंदर पाल सिंह साल से जेल में 28 साल से सजा काट रहे हैं. बलवंत सिंह राजोआना, जगतार सिंह हवारा, लखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और शमशेर सिंह 27 वर्षों से जेल की सलाखों में बंद हैं. इनके अलावा, परमजीत सिंह भयोरा 25 साल से और जगतार सिंह तारा 17 साल से जेलों में कैद हैं. साथ ही एचएसजीएम की तरफ से एक और मेमोरेंडम हरियाणा में सिख गुरुद्वारों पर कब्जा किए जाने के मामले में भी दिया है. इस में मांग की गई है कि सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 के तहत एसजीपीसी के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन तत्काल वापिस किया जाए .

यहां भी जाएंगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी. इसके बाद वह सीधे श्री हरमंदिर साहिब पहुंची. इसके बाद वो जलियांवाला बाग, रामतीर्थ मंदिर और दुर्गियाना मंदिर जाएंगी.

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss