Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 13 मार्च, 2023

March 12, 2023 07:00 AM

मेष

व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये।

वृषभ

जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध फाइनल करने के लिये दिन शुभ है। आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। आज पेन्डिंग कार्यों को पूरा करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

कर्क

अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा।

सिंह

घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्धों में इगो के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की शिकायत होगी। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

कन्या

व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं।

 तुला

परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कपड़े के व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक

वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। व्यापार घाटे में तेजी से कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आज डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी पब्लिक मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

धनु

आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। चुगलखोरी व नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

मकर

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। फाइनेंस और कमीशन वाले कार्यों के लिये दिन अनुकूल है।

कुम्भ

दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पुरानी प्लानिंग को क्रियान्वित करना पड़ेगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।

मीन

आज कुछ समय स्वयं के लिये अवश्य निकालें। वे कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है।

Have something to say? Post your comment