Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 14 मार्च, 2023

March 13, 2023 06:54 AM

मेष

अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। मैनेजमेन्ट जॉब से जुड़े लोगों को परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी।

वृषभ

नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूर्ण करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी।

मिथुन

आज आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी। आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिये। पुरानी बातों का ज्यादा विचार न करें।

कर्क

आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह

अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें।

कन्या

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

 तुला

आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें।

वृश्चिक

अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। आय के नये स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

धनु

कार्यक्षेत्र में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला करें।

मकर

ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा लाभ होगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियाँ सामान्य हो जायेंगी। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा।

कुम्भ

पारिवारिक जीवन काफी आनन्दमय रहेगा। हाथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें।

मीन

माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment