Monday, September 21, 2026
BREAKING
ईरान की सात शर्तें: क्या वाशिंगटन के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा? Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 15 मार्च, 2023

March 14, 2023 07:00 AM

मेष

अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कोई गुमी या छुपी हुई वस्तु आपको आज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी।

वृषभ

जॉब में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा गम्भीर होना फिलहाल आपके लिये उपयुक्त नहीं है। कारोबार में भी अत्यधिक लालच के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा।

मिथुन

कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे। कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे।

कर्क

जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी। छोटी-मोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।

सिंह

दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिये जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा।

कन्या

जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिये ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में आप नये प्रयोग करने से बचें। परिवार की जिम्मेदारियो को लेकर कुछ चिन्ता में रहेंगे।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

वृश्चिक

आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है।

धनु

दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर

व्यवसाय में आपको कुछ प्रयोग करने से बचना चाहिये। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

कुम्भ

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में बच्चों की किलकारी गूँजेगी।

मीन

जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss