Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

हरियाणा में बनेंगे छः पॉलीक्लीनिक, चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लिनिक बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

March 14, 2023 08:01 AM

गौ वंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में की 10 गुणा बढ़ोत्तरी

2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपये रिर्जव

मुख्यमंत्री ने 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन समारोह में की शिरकत

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 13 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुओं की देखभाल हेतु प्रदेश में छः पॉलीक्लीनिक बनाये जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लिनिक बनाया जाएगा। वर्तमान में 7 पॉलीक्लिनिक कार्यरत हैं। इसके अलावा, प्रदेश में गौ वंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में 10 गुणा बढ़ोत्तरी करके 400 करोड़ रुपये कर दिया है।

मुख्यमंत्री आज चरखी दादरी में 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री श्री जे पी दलाल और पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ उपस्थित थे।

2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपये रिर्जव

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन परिवारों की आय 1 लाख रुपये से कम है, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिकतर परिवार पशुपालन के काम में आगे आ रहे हैं, जिनकी सहायता के लिए बैंकों के माध्यम से इन परिवारों को ऋण दिलवाया जा रहा है। इस साल 2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पशुपालन या अन्य किसी कार्य के लिए इन 2 लाख परिवारों के लिए 2000 करोड़ रुपये रिर्जव रखा गया है।

सांझी डेयरी से पशुपालकों को मिलेगी पशुओं को रखने की जगह

श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में एक नया प्रोजेक्ट सांझी डेयरी की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के तहत पंचायत की जमीन पर एक शेड बनाया जाएगा, जिसमें पशुपालक, जिनके पास अपने पशु बांधने के लिए जगह नहीं है, वे इस कॉमन शेड में अपने पशुओं को रख सकेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। 1 अप्रैल, 2023 से इस योजना को लॉन्च किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए बनाए कड़े कानून

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। गौ हत्या करने पर 10 साल तक की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 632 गौशालाएं है।  गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। बेसहारा गौ वंश की देखभाल के लिए बजट में वृद्धि की गई है। इसमें उन गौशालाओं को अधिक बजट दिया जाएगा, जो बेसहारा गौ वंश की देखभाल करेंगी। पंचायत या अन्य संस्थाएं भी गौशाला बनाकर पशुओं की देखभाल करेंगी, उन्हें भी अनुदान दिया जाएगा।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुधन को केवल पशुधन न कहें, क्योंकि यह किसानों व पशुपालकों के साथी होते हैं, परिवार के सदस्य होते हैं। इतना ही नहीं, भारत में पशुओं की महत्ता बहुत अधिक है। हमारे यहां पशुओं की पूजा होती है। गाय को तो माता का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय का ए-टू दूध बहुत लाभकारी है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। इसका अनुसंधान भी करवाया गया है। ए-टू दूध के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है, व अन्य गंभीर बीमारियों में भी यह लाभकारी है।

उन्होंने प्रदर्शनी में आए किसानों व पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के अलावा, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, फूड प्रोसेसिंग के लघु उद्योग लगाने जैसे अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को अपनायें। यदि किसी को कोई कठिनाई आती है तो उसे दूर करने के लिए सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।

मेले आयोजित करने का उद्देश्य किसानों व पशुपालकों को नई नई तकनीकों की जानकारी देना है- जेपी दलाल

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री श्री जे पी दलाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले आयोजित करने का उद्देश्य किसानों व पशुपालकों को नई नई तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि इन तकनीकों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी कर उनकी आमदनी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि गांव विकसित हों, किसान की आमदनी बढ़े और किसान और पशुपालक समृद्ध हों। इसी दिशा में हरियाणा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में गौ सेवा आयोग के बजट को 10 गुना बढ़ा दिया है। गौ सेवा आयोग की नीति है कि 22 जिलों में एक गौ वन बने, जहां इन पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा अकेला प्रदेश है, जहां 8 लाख से ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के अनुसार प्रदेश में एक कॉल सेंटर बनाया जाएगा, जहां पशुपालक कॉल करके एंबुलेंस की मांग कर सकेंगे। उसके बाद तुरंत नजदीकी एंबुलेंस पशुपालक के घर जाएगी। पहले चरण में 70 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। बाद में 200 एंबुलेंस होगी।

दूध उत्पादन में हरियाणा को इजराइल के बराबर पहुंचाने का संकल्प

‌        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश के पशुपालकों से आह्वान किया कि वे हरियाणा को प्रति पशु दूध उत्पादन में इजराइल के बराबर ले जाने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने सरोगेटरी तकनीक से बछड़िया पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार भैंस अनुसंधान द्वारा क्लोन से झोटा पैदा करने में भी सफलता हासिल की है। इससे निश्चित रूप से प्रदेश दूध उत्पादन में आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री सोमबीर सांगवान, श्री घनश्याम सर्राफ, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण गर्ग, पशुपालन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री के मकरंद पांडुरंग सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

"मुख्यमंत्री के आदेश: 31 जुलाई तक पूरी होंगी हरियाणा की 5500 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग!"

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!"

"कौशल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव, डॉ. राज नेहरू को मिला प्रतिष्ठित सम्मान!"

"हरियाणा के कॉलेजों में शुरू हुआ बड़ा सड़क सुरक्षा अभियान, छात्रों को मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं!"

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss