Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 16 मार्च, 2023

March 15, 2023 06:45 AM

मेष

सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। नजदीकी मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ सम्बन्धों में खटास उत्पन्न हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ

आज किसी से उधार लेने से बचें। सर्वाइकल के रोगियों की समस्या बढ़ेगी। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में गलतियों को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र की सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

सिंह

दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिये जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा।

कन्या

जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। पति-पत्नी के बीच थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। व्यवसाय में इच्छित लाभ नहीं होगा। कारोबार में विस्तार को लेकर बड़ा लोन लेने का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में आपके ऊपर दबाव बढ़ेगा।

 तुला

आज रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक

आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप बिल्कुल पसन्द नहीं करते हैं। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें।

धनु

आज शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। एक साथ कई कार्य करने से काम बिगड़ सकते हैं। रुके हुये मामलों में गति आयेगी। विवाहित जोड़े आज काफी रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे।

मकर

आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें।

कुम्भ

नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मीन

अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।

Have something to say? Post your comment