Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 17 मार्च, 2023

March 16, 2023 07:36 AM

मेष

जॉब में आपको अधिकार और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। वृद्धजनों की सेवा में रहेंगे। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। कर्जों को चुकाने का बेहतरीन समय है।

वृषभ

राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है। रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा।

मिथुन

किसी मित्र के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। किसी को भी धन उधार देने से बचें।

कर्क

शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। उत्साहवर्धन सूचना मिल सकती है। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। छात्रों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है।

सिंह

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको इच्छित सफलता मिल सकती है। रात में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जायेगा। प्रेम विवाह के काफी अच्छे योग बन रहे हैं। स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें।

कन्या

अपना काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। फेफड़ों में संक्रमण होने की सम्भावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाये रखें। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को टालना बेहतर होगा।

 तुला

आपको धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। भाई-बहन आपको काफी लाभ पहुँचायेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। गृहकार्यों में आप हाथ बटायेंगे। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे।

वृश्चिक

दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है।

धनु

आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी भी काम को हल्के में न लें। लव लाइफ में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। बच्चों के व्यवहार से मन में गर्व की अनुभूति होगी।

मकर

पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो आज दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।

कुम्भ

अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। संवेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा। अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसीलिये बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे।

मीन

दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment