Thursday, April 25, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 19 मार्च, 2023

March 18, 2023 06:45 AM

मेष

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ

आपके व्यवहार में गम्भीरता की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी और इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

मिथुन

आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरंजन सम्बन्धित कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। रुके हुये सरकारी कार्य आज पूरे हो जायेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं।

कर्क

आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं इसलिये नये काम की शुरूआत न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में आज आपको नहीं फँसना चाहिये। कही-सुनी बातों पर सहसा विश्वास न करें।

सिंह

आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या

यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। भूमि-विवाद पुनः उभर के आ सकते हैं।

 तुला

आज आप वही काम करना पसन्द करेंगे जो आपका शौक बन गया हो। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है। समझदारी पूर्वक स्थितियों को संभालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें।

वृश्चिक

लेन-देन में की गयी जल्दबाज़ी आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकती है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये।

धनु

व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। बुद्धि-विवेक से काम करना लाभकारी होगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।

मकर

जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिये। गर्मी की वजह से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। आवश्यक वस्तुयें गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे।

कुम्भ

व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बंधुओं के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नये अनुभव मिलेंगे। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयत्न करेंगे।

मीन

बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। बवासीर के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment