Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 20 मार्च, 2023

March 19, 2023 07:14 AM

मेष

मैनेजमेन्ट सम्बन्धित कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। पिता का मार्गदर्शन आपके लिये आज काफी महत्वपूर्ण होगा। घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और केयर का भाव बढ़ेगा।

वृषभ

स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मित्र आपको भोजन के लिये आमन्त्रित कर सकते हैं। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से खतरा होने की आशंका है। पड़ोसियों के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे।

कर्क

आज आपको उधार धन देने से बचना चाहिये। आपकी एकाग्रता आज भंग हो सकती है। आलस्य और लापरवाही के कारण व्यापार में अच्छे अवसर चूक सकते हैं। छोटे बच्चों को आज गुस्सा अधिक आयेगा। सरकार के द्वारा आपको सम्मान मिल सकता है।

सिंह

पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। हालांकि व्यवहार कुशलता से आप परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। रुके हुये काम गति पकड़ लेंगे। सफलता मिलने से मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान रखें।

कन्या

अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। अपने खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। कारोबार में आपको कुछ नये अनुबन्ध मिल सकते हैं।

 तुला

समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं। कब्ज और पेटदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपने कर्तव्यों से कभी भी विमुख न हों। भीड़भाड़ के बीच आपको सावधानी रखनी चाहिये। भविष्य को लेकर आप कुछ चिन्तित रहेंगे।

वृश्चिक

सन्तान आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। घर की बात को बाहर न निकलने दें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। बच्चों को माता-पिता से सीख लेनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापारियों को मार्केट में अपनी छवि की चिन्ता रहेगी।

धनु

नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिये प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बहुत अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

मकर

आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का लाभ उठा पायेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।

कुम्भ

जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। शाम के समय कहीं डिनर पर जा सकते हैं। आपकी आय में कुछ कमी रहेगी। अपने जीवन से अप सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातें भी कारण बन सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

मीन

आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। दिमाग में ऊटपटाँग विचारों का प्रभाव थोड़ा ज्यादा ही बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। छोटे उद्योगों को लेकर थोड़े गम्भीर रहेंगे।

Have something to say? Post your comment