Tuesday, May 13, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 21 मार्च, 2023

March 20, 2023 06:43 AM

मेष

परिवार में धन को लेकर समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में स्थिति सँभलती हुई प्रतीत होगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में नोक-झोंक होने की आशंका है।

वृषभ

आपकी व्यवहार कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की सम्भावना है। किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें।

मिथुन

करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क

आपके व्यवहार में आये परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। चुस्ती फुर्ती के लिये व्यायाम अवश्य करें। निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं। आज आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें।

सिंह

कारोबारी यात्राओं के लिये दिन शुभ नहीं है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। अचानक से नकदी की समस्या हो सकती है। नये कार्यों में धन निवेश न करें। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिनके विषय में आपके पास कम जानकारी है।

कन्या

मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। विवाहित जोड़े किसी रोमांटिक टूर के लिये जा सकते हैं। व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। दिन शान्तिपूर्वक और बिना तनाव के रहने वाला है।

 तुला

व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में किसी उत्सव को लेकर कन्फ़्यूजन हो सकती है। आज आप अपने काम से काम रखें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। दैनिक वेतनभोगियों की अटकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक

घर का माहौल सुखद रहेगा। हाल में ही शुरू किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु

कारोबारियों की आय में कमी होने की सम्भावना है। फुटकर व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

मकर

जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है। मन में नये और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी मिल सकती है।

कुम्भ

मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बिना पढ़े व गम्भीर विश्लेषण के किसी डील पर निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। जिद्दी व्यवहार से बचने का प्रयास करें।

मीन

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल है। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss