Tuesday, May 13, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 22 मार्च, 2023

March 21, 2023 07:42 AM

मेष

ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

वृषभ

जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी।

मिथुन

राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।

सिंह

आज पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी इसीलिये बिना मांगे किसी को सलाह न दें। ज्यादा सोच-विचार के बजाय अपने काम से काम रखना ज्यादा उत्तम होगा। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या

आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। जॉब इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं।

 तुला

आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिये। आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ कई काम सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक

ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

धनु

विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको आज काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें।

मकर

आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नये कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्द्ध में कर लेना हितकर होगा। आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है।

मीन

पुराने रुके हुये कार्य शुरू हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss