Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है • मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ • भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026 • जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार?

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी जि़ला मोहाली में विकास कामों पर तकरीबन 8 करोड़ रुपए ख़र्च करने का लिया फ़ैसला - डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

March 21, 2023 10:04 PM

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील
विकास कामों का इलाके की बड़ी आबादी को मिलेगा लाभ

दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 21 मार्च:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार काम रही है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार ने डेराबस्सी जि़ला मोहाली में विकास कामों पर तकरीबन 8 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि नगर कौंसिल डेराबस्सी के डम्पिंग ग्राउंड के रख-रखाव और डेराबस्सी के अन्य कामों के लिए अलग-अलग पदों जैसे लेबर, ड्राइवर, इलैक्ट्रिशन, माली और अन्य पदों की सेवाएं हायर करने के लिए तकरीबन 1.86 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
इसी तरह ही वार्ड नं. 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 15 में इंटरलाकिंग टाईल्ज और नालियों की मुरम्मत करवाने, सरस्वती व्यवहार में अलग-अलग स्थानों पर टाईलों और नालियों की मुरम्मत का काम, कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर रोड और गलियों के चैंबरों की मुरम्मत का काम किया जायेगा।
इसके इलावा, पार्किंग के लिए जगह विकसित करने के लिए ओवर ब्रिज के नीचे टाईलें लगवाने का काम, वार्ड नं. 8 में सैनी धर्मशाला का निर्माण करना, डम्पिंग प्वाइंट डेराबस्सी में एम. आर. एफ. शैड्ड का निर्माण, गुरुद्वारा साहिब मुबारिकपुर के नज़दीक ड्रेनेज पाईप प्रदान करने और बिछाने का काम करना, कम्युनिटी सैंटर मुबारिकपुर के नज़दीक गली का निर्माण और कम्युनिटी सैंटर वार्ड नं. 11 के नज़दीक लेडीज़ एंड जैंटस बाथरूम का निर्माण करने और इलाके के अन्य बहुत से काम करने के लिए तकरीबन 6.14 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके की बड़ी आबादी को इन विकास कामों का लाभ होगा।
डॉ. निज्जर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा गया तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किये जाने वाले विकास कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता यकीनी बनाई जाये।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss