Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 23 मार्च, 2023

March 22, 2023 07:15 AM

मेष

जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट सम्भव है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

वृषभ

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। अटके हुये काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नये प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

कर्क

अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। जमा पूँजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है।

सिंह

धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव कम रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गलत लोगों के साथ सम्बन्ध न रखें।

कन्या

सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी।

 तुला

आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे आज शुरू कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझन दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी अच्छी मदद मिलेगी। तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक

आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा।

धनु

यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आज आपको परिवार पर ध्यान देना पड़ेगा। फाइनेंस सम्बन्धी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यंग्य पर गम्भीर प्रतिक्रिया देने से बचें।

मकर

आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी रोमांटिक रहेंगे।

कुम्भ

विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। पाचन सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती हैं। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा। आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षायें रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। जहाँ आवश्यकता न हो वहाँ बातें न करें।

मीन

साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे। प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment