Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 24 मार्च, 2023

March 23, 2023 07:52 AM

मेष

नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है।

वृषभ

आज किसी को उधार धन न दें। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा।

कर्क

आज कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखना चाहिये। अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। बुद्धिमान मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

सिंह

आज कुछ बारीक गलतियाँ कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। विदेश में रह रहे लोगों को कुछ समस्या होगी।

कन्या

आपके प्रतिद्वन्द्वी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिये। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

 तुला

आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

वृश्चिक

आज अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। मेडिकल विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।

धनु

आपके सामने अचानक परेशानियाँ खड़ी हो सकते हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। तन्त्र-मन्त्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

मकर

दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लवमेट के साथ लंच के लिये जा सकते हैं।

कुम्भ

अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग के लिये आपको निमन्त्रण मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।

मीन

आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। बाहर का भारी और तला भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

Have something to say? Post your comment