Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 26 मार्च, 2023

March 25, 2023 08:05 AM

मेष

अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें।

वृषभ

विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे।

मिथुन

पूरी मेहनत और लगन के साथ आप अपने काम में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। व्यवसाय में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब के लिये इंटरव्यू देने का अवसर मिल सकता है। नये प्रोजेक्ट्स से आप जुड़ सकते हैं।

कर्क

आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ काफी आनन्द दायक रहेगी। नयी योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह

शाम के समय मित्रों और परिजनों के साथ सुकून भरे समय का आनन्द लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। धार्मिक विषयों की चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपके ऊपर थोड़े चिढ़े हुये हो सकते हैं। इसीलिये अपने व्यवहार में धैर्य और संयम को स्थान अवश्य दें।

कन्या

आज पुराने अटके हुये कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नये काम को शुरू करने से पहले उसकी कानूनी वैधानिकता आदि परख लें। आज आप वर्तमान कार्यों और परिस्थितियों से बोरियत महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का शान्तिपूर्ण समाधान निकलेगा।

 तुला

आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। जॉब में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है।

मकर

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा।

कुम्भ

घर में अशान्ति का माहौल रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन

व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अनुकूल है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

Have something to say? Post your comment