Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 27 मार्च, 2023

March 26, 2023 04:14 AM

मेष

आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। बाहर का भारी और तला भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

वृषभ

नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। अपनी बातों को दूसरो पर न थोपें। घर में ज्यादा समय बिताना पसन्द करेंगे।

मिथुन

विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

सिंह

आज आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखना चाहिये। अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। बुद्धिमान मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

कन्या

दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। कुछ बारीक गलतियाँ कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। विदेशों में व्यापार करने वालों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

 तुला

आपको कारोबार में नये तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नये मित्र मिल सकते हैं। आपके प्रतिद्वन्द्वी भी आपका सम्मान करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं।

वृश्चिक

आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।

मकर

आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके सामने अचानक परेशानियाँ खड़ी हो सकते हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। तन्त्र-मन्त्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। मौसमी परिवर्तन के कारण एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी।

कुम्भ

विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें।

मीन

प्रेमी जन को विवाह के लिये आज प्रपोज कर सकते हैं। किसी सामाजिक आयोजन के लिये आपको निमन्त्रण मिल सकता है। बिल्डर्स को आज बहुत ही अच्छे प्रपोज़ल प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss