Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना, बोले: सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे साथ

March 29, 2023 06:45 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 28 मार्च: विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोपों का करारा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य दलों की न सिर्फ नीयत पर सवाल उठाया, बल्कि उनके प्रयासों को भारत विरोधी साजिश भी करार दिया। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि आज सारा देश देख रहा है कि कैसे भ्रष्टाचार में लिप्त चेहरे एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान चलाया है, उसने भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिला दी हैं।

पीएम का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने पार्टी के विकास यात्रा का उल्लेख करने के बाद विपक्षी दलों को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के बड़े मंचों पर भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में देश के भीतर और बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वाभाविक है। यह शक्तियां किसी भी तरह भारत से विकास का यह अमृतकाल का कालखंड छीन लेना चाहती हैं। आज भारत फिर बुलंदी की तरफ जा रहा है तो इसके पीछे संवैधानिक संस्थाओं की मजबूत नींव है। इसीलिए इन संस्थाओं पर चोट की जा रही है। उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश की जा रही है। जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो उन पर हमला किया जाता है। कोर्ट निर्णय करे तो उस पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। 

भ्रष्टाचार ने देश का बहुत नुकसान किया

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है, दीमक की तरह खोखला किया है। जनता देख रही है कि पहले की सरकारों ने कैसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की। नौ साल में जो अभियान चला है, उसने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिला दी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि जब भाजपा आती है तो भ्रष्टाचार भागता है। पीएम ने आंकड़ों के साथ दावा किया कि प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 2004 से 2014 के बीच पांच हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इसी कानून के तहत नौ वर्षों में एक लाख दस हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। इस कानून के तहत पहले के मुकाबले दोगुणा से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं, पंद्रह गुना ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस शासन के दौरान बैंकों में हुई लूटी

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे मुद्दे उठा रही कांग्रेस को पीएम मोदी ने दो टूक जवाब दिया। कहा कि कुछ लोगों ने कांग्रेस शासन के दौरान बैंकों को जमकर लूटा। 22000 करोड़ रुपये का नुकसान कर विदेश भाग गए। भाजपा ने इन लोगों की करीब बीस हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करा दी। पांच हजार केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए सैकड़ों अधिकारियों को संविधान और नियम दिखाकर जबरन सेवानिवृत्त किया गया, कार्रवाई तक की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशकों में पहली बार भ्रष्टाचार पर इस तरह चोट हो रही है। जनता इससे खुश है। मैं जहां जाता हूं, जनता यही कहती है, मोदी जी रुकना मत। तंज कसा कि जब हम इतना सारा करेंगे तो कुछ लोग तो नाराज होंगे ही। अपना गुस्ससा भी निकालेंगे, लेकिन इनके झूठे आरोपों से न देश झुकेगा, न भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई थमने वाली है।

मुझे भी जेल में डालने के लिए बिछाए थे जाल

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला तीखा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे कि जनसंघ को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जनसंघ को मिटाने की, भाजपा को मिटाने की अनेक बार साजिश हुई। यह वो लोग हैं, जिन्होंने मुझे भी जेल में डालने के लिए क्या-क्या जाल नहीं बिछाए, लेकिन पूरी तरह नाकाम रहे। हम बचे हैं, फले-फूले हैं तो जनता के आशीर्वाद, देशवासियों के प्रेम से। हम देशवासियों के प्यार से आगे बढ़े हैं, बढ़े रहे हैं और बढ़ते रहेंगे। हमें याद रखना है कि हमारी यह लड़ाई आसान नहीं है। भाजपा को डगर-डगर पर भ्रष्टचार, भाई-भतीजावाद, संप्रदायवाद, जातिवाद और भारत विरोधी ताकतों से लड़ना है।

हमने तो नहीं लगाए झूठे आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि 1984 में जो हुआ, देश कभी उस काले पृष्ठ को भूल नहीं सकता। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत मिला। भावनाओं से भरा वह माहौल था। उस आंधी में हम भी लगभग बुरी तरह से थक गए थे, लेकिन हताश नहीं हुए। हम निराश नहीं हुए। हमने किसी और में दोष ढूंढने की कोशिश नहीं की। आरोप-प्रत्यारोप के चक्कर में नहीं पड़े, बल्कि जनता के बीच काम किया।

गवर्नेंस माडल का तुलनात्मक अध्ययन करें विश्वविद्यालय

पीएम मोदी ने कहा कि अपने शासनकाल में हमने देश की दिशा बदली है। आज पूरे भारत में भाजपा सरकारें आकांक्षा और विकास की पर्याय बन गई हैं। जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां गरीब कल्याण की योजनाएं तेज चलने लगती हैं, विकास और विरासत साथ-साथ चलती है, कानून व्यवस्था, ईज आफ डूइंग बिजनेस, ईज आफ लिविंग के प्रयास बढ़ने लगते हैं। यह भाजपा का ब्रांड आफ गवर्नेंस है। अब समय आ गया है कि हमारे विश्वविद्यालय, अकादमिक संस्थाएं, विशेषज्ञ 75 साल के अलग-अलग गवर्नेंस माडल का तुलनात्मक अध्ययन कर देश और दुनिया के सामने रखें।

हम सत्ता के शिखर तक पहुंचे

देश ने लंबे समय तक कांग्रेस का गवर्नेंस माडल देखा है, वामपंथियों का कुछ राज्यों में माडल देखा है, परिवारवादी पार्टियों के काम करने का तरीका देखा है। देश आज पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकारों का गवर्नेंस माडल देख रहा है। निश्चित मापदंडों के साथ जब इसका अध्ययन होगा तो जनता को पता चलेगा कि गवर्नेंस के इस माडल ने क्या दिया। उन्होंने कहा कि हम सत्ता के शिखर तक पहुंचे हैं, लेकिन हमारे पांव आज भी उतने ही जमीन पर हैं, जितने 1980 में हुआ करते थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss