Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
फ्लैश फ्लड ने केरल के व्यापार जगत की कमर तोड़ी: व्यापारी संगठन की चिंता भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया एमएस अधिनियम, 2013 के तहत किए गए नए सर्वेक्षण में कोई भी हाथ से मैला ढोने वाला नहीं मिलाः सरकार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 अगस्त, 2026 नशामुक्त युवा, सशक्त भारत:प्रधानमंत्री मोदी ने छेड़ा नया राष्ट्रीय अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 31 मार्च, 2023

March 30, 2023 06:59 AM

मेष

अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

वृषभ

परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

मिथुन

आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह

विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकारी प्रवृत्ति के लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर और सर्दी के कारण आपको परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या

जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा है बस अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। अनुसंधान सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।

 तुला

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखे हुये हैं, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे।

धनु

राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवांछित यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

मकर

बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है।

कुम्भ

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।

मीन

आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है। जॉब में सीनियर्स की सलाह लेना लाभकारी होगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss