Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026

चंडीगढ़

दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 300 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट करीब 14 फीसदी

March 30, 2023 07:19 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 29 मार्चः  देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 300 नए मामले सामने आए. इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई. बीते साल सितंबर महीने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 300 नए केस सामने आए हैं. दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 13.89 फीसदी है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस दौरान 163 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे. वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 806 हो गया है. दिल्ली में फिलहाल कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़कर 14% के करीब पहुंच गया है. 

दिल्ली में कोरोना के 506 एक्टिव केस
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 506 हैं. इनमें से 452 होम आइसोलेशन व 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पतालों में भर्ती सभी 54 मरीजों में से 17 आईसीयू में हैं. 21 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं. 

आंकड़ा बढ़कर 2009361 पहुंचा
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2009361 पहुंच गया है. अब तक 26526 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 1,98,20,29 मरीज अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. 

XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है कारण
कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें. अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए.

महाराष्ट्र में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा मामले
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं. यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं. वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है. साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है.

दुनिया में औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे 
वहीं, दुनिया में एक दिन में कोविड के औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे हैं. भारत में एक दिन में औसतन 966 नए केस मिल रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के मुताबिक दुनिया के 19% कोरोना मामले अमेरिका, 12.6% मामले रूस और सिर्फ 1% मामले भारत में मिल रहे हैं.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss