Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

कर्नाटक में बन सकती है कांग्रेस सरकार, सर्वे में जानें कौन हैं सीएम की पहली पसंद और क्या हैं मुद्दे?

March 30, 2023 07:24 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

कर्नाटक, 29 मार्चः कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने बुधवार (29 मार्च) को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है. राज्य में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और परिणाम 13 मई को जारी किए जाएंगे. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज लगातार राज्य के दौरे पर रहे हैं.

बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस ने भी सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य में जनता दल (सेक्युलर) तीसरी प्रमुख पार्टी है. इस चुनावी माहौल में राज्य की जनता के मन में क्या है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में 24 हजार 759 लोगों की राय ली गई है. ओपिनियन पोल कर्नाटक में सभी सीटों पर किया गया है. ओपिनियन पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावना

एबीपी -सी वोटर के इस सर्वे में कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. सर्वे के अनुसार, कांग्रेस की 115-127 सीटें और कुल वोट शेयर का 40.1% हासिल करने की संभावना है. बीजेपी को 34.7% वोट शेयर के साथ 68-80 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि जेडीएस को 17.9% के वोट शेयर के साथ 23-35 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य दलों को 7.3% वोट शेयर और 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है. 

कर्नाटक में किसे कितनी सीट? (कल सीट- 224)

बीजेपी- 68-80
कांग्रेस- 115-127
जेडीएस- 23-35
अन्य- 0-2

कर्नाटक के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट शेयर मिला था. सर्वे के अनुसार इस बार कांग्रेस के वोट शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है. बीजेपी को पिछले चुनाव में 36 प्रतिशत वोट शेयर मिला था. जोकि इस बार 1.3 फीसदी कम होता दिख रहा है. जेडीएस को पिछली बार 18 प्रतिशत वोट शेयर मिला था जिसमें इस बार मामूली गिरावट की संभावना है.

बसवराज बोम्मई-सिद्धारमैया में कड़ी टक्कर

सर्वे में कर्नाटक में सीएम की पहली पसंद को लेकर भी सवाल किया गया. जिसके बेहद हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार, कर्नाटक में सीएम के लिए पहली पंसद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया हैं. जिन्हें 39 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया. इसके बाद कर्नाटक के मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई हैं जिन्हें 31 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया. जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी 21 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहे. कांग्रेस के डीके शिवकुमार को 3 प्रतिशत जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने अन्य को चुना है. 

कर्नाटक में सीएम की पहली पसंद कौन?

बोम्मई-31%
सिद्धारमैया-39%
कुमारस्वामी-21%
डीके शिवकुमार-3%
अन्य- 6% 

इस सर्वे में लोगों से कनार्टक की मौजूदा सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया. जिसमें ज्यादातर लोग मौजूदा सरकार से असंतुष्‍ट नजर आए. करीब 50 प्रतिशत लोगों ने सरकार का कामकाज खराब बताया. 28 प्रतिशत ने सरकार के काम को अच्‍छा बताया और 22 प्रतिशत ने इसे औसत माना. 

राज्य सरकार का कामकाज कैसा?

अच्छा-28%
औसत-22%
खराब-50% 

कौन से मुद्दे प्रभावी होंगे?

एबीपी-सी वोटर के इस सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई कि इस बार के चुनाव में कौन से मुद्दे प्रभावी होंगे. ओपनियन पोल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कोरोना, बिजली, पानी जैसे मुद्दे जनता के सामने रखे गए थे. सर्वे में लोगों ने 29.1 प्रतिशत वोट के साथ बेरोजगारी को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक माना. जबकि 21.5 प्रतिशत लोगों ने बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे को बड़ा मुद्दा बताया.

सर्वे में 19 प्रतिशत लोगों ने शिक्षा सुविधाओं, 2.9 प्रतिशत ने कानून और व्यवस्था, महिला सुरक्षा, 12.7 प्रतिशत ने सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार को, 4 प्रतिशत लोगों ने कोरोना महामारी के मुद्दे को, 3.5 प्रतिशत ने किसानों से संबंधित मुद्दे को, 1.2 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रवाद के मुद्दे को बड़ा बताया. पोल में हिस्सा लेने वाले 6.1 प्रतिशत लोगों ने अन्य मुद्दों को बड़ा बताया. 

नोट: ये ओपिनियन पोल सी-वोटर ने किया है. ओपिनियन पोल के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए city darpan न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है.  

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss