Sunday, September 20, 2026
BREAKING
ईरान की सात शर्तें: क्या वाशिंगटन के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा? Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 01 अप्रैल, 2023

March 31, 2023 06:45 AM

मेष

जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। आज आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चमड़ी में किसी तरह का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

वृषभ

आज ऐसे रिश्तेदारों और मित्रों से बात हो सकती है जिनसे आपका सम्पर्क लगभग शून्य हो गया था। आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़ी बिक्री होने की सम्भावना बन रही है। गम्भीर विषयों के अध्ययन का प्रयास करेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें इससे विवादों से बचे रहेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपको कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।

कर्क

जीवनसाथी के प्रति मन में गर्व की भावना उत्पन्न होगी। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिये उचित होगा। आज सभी काम आपकी आशा के अनुरूप होते रहेंगे। व्यवसाय में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे। स्वादिष्ट भोजन व व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे।

सिंह

नये प्रोजेक्ट्स को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

कन्या

परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको पहले की गयी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

 तुला

सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये आज दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं पर काफी ध्यान दें। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे।

वृश्चिक

नयी जॉब को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना उत्तम होगा।

धनु

दिनचर्या थोड़ी असन्तुलित रहेगी। खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असन्तोष की भावना रहेगी। पुराना रुका हुआ काम आपको तनाव का अनुभव करायेगा। अपरिचित लोगों के कारण परेशानी हो सकती है।

मकर

आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आप जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आपके द्वारा लिये निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से कई विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।

कुम्भ

अपने करियर को लेकर थोड़ा असन्तुष्ट रहेंगे। घर पर आज शान्तिपूर्वक समय बिताना उत्तम होगा। असामाजिक तत्वों से भय रहेगा। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है।

मीन

पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक छुट्टी की मांग कर सकते हैं। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss