Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 04अप्रैल, 2023

April 03, 2023 06:33 AM

मेष

ऑफिस का माहौल बहुत ही शान्त और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में आपको मैनेजमेन्ट दुरुस्त करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिल सकती है।

वृषभ

वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अंबार रहेगा। गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। परिजनों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी।

मिथुन

आप नये कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की सम्भावना है।

कर्क

सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपलब्धियों पर ज्यादा अहंकार न करें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिये।

सिंह

आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे।

कन्या

छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिये। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।

 तुला

घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल सम्भावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिये।

वृश्चिक

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कला की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुये कार्य दोबारा शुरू होंगे।

धनु

जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। जॉब में अचानक ट्रांसफर होने की सम्भावना बन रही है। ऑफिस के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

मकर

सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें। किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा में कठिनाई हो सकती है।

कुम्भ

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। येन-केन प्रकारेण अपना काम बना ही लेंगे। शाम के समय कुछ परेशान रहेंगे। पूरी एकाग्रता के साथ सभी काम करें।

मीन

कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको भागा-दौड़ी करनी पड़ेगी। एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिये। पिता के कार्यों में आप सहयोग देंगे। पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे वो आज पूर्ण हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss