Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 05अप्रैल, 2023

April 04, 2023 07:11 AM

मेष

अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ

आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है।

मिथुन

परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।

कर्क

जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

सन्तान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

कन्या

कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें।

वृश्चिक

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।

धनु

आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

मकर

आपको इच्छित जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है।

कुम्भ

नया कार्य शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है।

मीन

प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss