Sunday, December 14, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 06अप्रैल, 2023

April 05, 2023 06:46 AM

मेष

ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। व्यापार में विस्तार हेतु लोन के लिये आवेदन करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। किसी मित्र से आपको भोजन के लिये निमन्त्रण मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय अवश्य निकालें। अपने मन की बातें केवल उन लोगों से शेयर करें जो आपके अपने हैं।

वृषभ

सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। गूढ़ विषयों में अनुसन्धान कार्य में रुचि दिखायेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिये दिन बहुत शुभ है। मित्रों के साथ आप टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन

कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। होटल कारोबारियों के लिये दिन शुभ नहीं है। लाइफस्टाइल और विलासिता पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

कर्क

जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के काम में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आज आप रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

सिंह

जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। आज आपको उन लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप ज्यादा पसन्द नहीं करते। नव उद्यमियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपको बुद्धिमान मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या

आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। दोपहर की बाद आप अपने छूटे कार्यों को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने काम का प्रमोशन कर सकते हैं। धार्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। सुबह आप किसी विचार में उलझे रहेंगे।

 तुला

जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। संचित धन किसी अनावश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। अपना चरित्र अच्छा रखें। कानूनी मामलों में आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इसीलिये आपको विवादों से बचना चाहिये। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानियाँ होती रहेंगी।

वृश्चिक

प्रेमी जन आज विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। महिलायें आज मंहगे आभूषणों और वस्त्रों पर धन खर्च कर सकती हैं। व्यापार में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा।

धनु

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कोई उत्सव मना सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुशासित रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी ध्यान रखेंगे।

मकर

आपकी दिनचर्या बहुत शुभ रहने वाली है। कारोबारी यात्रा की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों में रोमांटिक रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। आपकी योजना सफल हो सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशलता से प्रयोग कर पायेंगे।

कुम्भ

जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा। वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। घर का कोई मंहगा सामान खराब हो सकता है। अपनी कमियों का बचाव करने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें।

मीन

आज नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ वाली डील हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीतिक लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss