Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

चंडीगढ़

पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदला:2 मई से सुबह साढ़े 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे ऑफिस; CM बोले- बिजली बचेगी

April 09, 2023 06:40 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 08 अप्रैलः पंजाब में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। 2 मई से दफ्तर सुबह 7 बजे खुलेंगे और 2 बजे बंद होगे। CM भगवंत मान ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 15 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेंगे।

CM मान ने बताया कि सरकार ने यह फैसला लागू करने से पहले लोगों से बातचीत की है। लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पहले-पहले वह अपने सभी सरकारी काम पूरे कर अपने-अपने कामकाज पर पहुंच जाएंगे।

कर्मचारियों ने भी सरकार के फैसले पर सहमति जताई है। कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वह भी अपने घरों पर लौट कर परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे।

PSPCL पर लोड कम होगा
CM मान ने कहा कि PSPCL ने सरकार को बताया है कि पीक लोड दोपहर डेढ़ बजे से 5 बजे तक रहता है। यदि सरकारी दफ्तर 2 बजे बंद होते हैं तो सभी पंखे, बल्ब, कूलर व AC बंद होने से पीक लोड 300 मेगावॉट से साढ़े 350 मेगावॉट तक कम हो जाएगा।

यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है। कनाडा-अमेरिका के लोग सूरज की रोशनी के अधिक इस्तेमाल के लिए 6-6 महीने बाद घड़ी का समय बदल कर एक घंटा पीछे कर लेते हैं। क्योंकि सूरज पहले उदय हो जाता है।

CM मान ने कहा वह भी सुबह साढ़े 7 दफ्तर पहुंचेंगे
CM मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सभी खुश होंगे। यदि सरकारी कर्मचारियों को अपने किन्हीं पारिवारिक आयोजन/निजी कार्यों पर जाना हो तो वह आसानी से निश्चिंत होकर उनमें शामिल हो सकेंगे। मान ने कहा कि वह भी अपने दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने इस अनुभव से आगामी समय में अधिक फायदा लेने की बात कही।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक