Sunday, July 26, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026 386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है। सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

चंडीगढ़

अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे पायलट:मीडिया को गहलोत के बयान दिखाए, बोले-वसुंधरा पर एक्शन नहीं लिया, लोग सोचेंगे मिलीभगत तो नहीं

April 10, 2023 07:08 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

जयपुर, 09 अप्रैल:राजस्थान में सचिन पायलट ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पायलट ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री गहलोत से पूर्व CM वसुंधरा राजे के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन गहलोत ने कोई एक्शन नहीं लिया।" पायलट इसके विरोध में 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे। उधर, सचिन पायलट के अनशन की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बयान जारी कर सीएम अशोक गहलोत की तारीफ की है।

पायलट ने कहा, "वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि विपक्ष में रहते हुए हमने यह वादा किया था कि जांच कराई जाएगी। चुनाव को 6-7 महीने बचे हैं, विरोधी भ्रम फैला सकते हैं कि कहीं कोई मिलीभगत तो नहीं है, यह साबित करने के लिए जल्दी कार्रवाई करनी होगी। ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।" 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट ने ये बड़ी बातें कहीं

1. 45 हजार करोड़ के घोटालों का मुद्दा उठाया था
पायलट ने जयपुर में अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। उन्होंने कहा, "वसुंधरा सरकार के वक्त विपक्ष में रहते हुए हमने 45 हजार करोड़ के घाेटालों को लेकर आवाज उठाई थी और यह वादा किया था कि हमारी सरकार आएगी तो इन घोटालों पर निष्पक्ष तरीके से जांच करवाएंगे और दोषियों को सजा देंगे।"

2. गहलोत से आग्रह किया, चिट्ठी भी लिखी थी
वे बोले, "मैंने कभी द्वेषपूर्ण कार्रवाई के लिए नहीं कहा, लेकिन विपक्ष के रूप में बनी हमारी विश्वसनीयता को बरकरार रखना होगा। मैंने सीएम गहलोत से आग्रह किया था। 28 मार्च 2022 को पहली चिट्ठी लिखी थी। उस पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर दूसरी चिट्ठी लिखी। उसका भी जवाब नहीं आया। केंद्र सरकार पिछले कुछ समय से विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है। ईडी ने जिन नेताओं को नोटिस दिया या छापे डाले उनमें से 95 फीसदी नेता विपक्ष के हैं।"

3. चुनाव में लोग हम पर यकीन करें, इसलिए एक्शन जरूरी
सचिन पायलट ने कहा, 'क्या कारण है कि बार-बार सत्ता में आने के बावजूद हम विपक्ष में रहते जो आरोप लगाते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते। हम दोबारा जब चुनाव में जाएंगे तो हमारी बात पर कोई यकीन करे इसलिए जरूरी है कि हम कोई एक्शन लें।"

5. जांच नहीं होगी तो कैसे पता चलेगा दोषी कौन है
वे बोले, "अशोक गहलोत और मैंने मिलकर आरोप लगाए थे, जब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो तब तक कैसे पता लगेगा। जांच में अगर निकल कर आता है कि कोई दोषी नहीं था तो मान लेंगे कि गहलोतजी और मैं झूठे थे। जब तक कोई केस रजिस्टर्ड नहीं होगा, तब तक लोग कैसे मान लेंगे कि हमने जो आरोप लगाए थे, वह सही हैं या गलत।"

6. हाईकमान को भी दिया था सुझाव
पायलट ने कहा, "मैंने राजस्थान को लेकर हाईकमान को जो सुझाव दिए थे, उनमें से एक सुझाव यह भी था कि हमने विपक्ष में रहते हुए जो भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाए थे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हमने केवल चुनाव की रोटियां सेकने के लिए आरोप लगाए थे। सवा चार साल बीत जाने के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं हुई।"

एक दिन का अनशन करेंगे पायलट
पायलट ने कहा- 'मैंने 28 मार्च 2022 और 2 नवम्बर 20220 को सीएम अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी। अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ। 11 अप्रैल को प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले की जयंती है , उसी दिन मैं शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा। मैने जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी है। जनता जनार्दन है।'

खाचरियावास बोले- पायलट ने गलत क्या बोला, सही मुद्दा उठाया है
खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सचिन पायलट का समर्थन किया है। खाचरियावास ने कहा- पायलट ने क्या गलत कह दिया? सही मुद्दा उठाया है। बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने जवाब मांगा है, सरकार को उनके उठाए मुद्दों का जवाब देना चाहिए।

पायलट ने कोई आवाज उठाई है तो वह खुद की आवाज है। आवाज कहीं से आई है, हमें केंद्र वाले रास्ते पर नहीं जाना है, हमें आवाज को सुनना है। हमारे वरिष्ठ नेता ने बीजेपी के करप्शन के खिलाफ आवाज उठाई है तो उसका जवाब देना चाहिए। अब पायलट क्या बोले भी नहीं? मैंने पायलट के साथ जिलाध्यक्ष रहते हुए बीजेपी के करप्शन के खिलाफ आंदोलन किए थे।

खाचरियावास ने कहा- पायलट आज ही मुझसे मिले थे। हम दोनों ने साथ लड़ाई लड़ी, उसके बाद ही सरकार बनी है। मेरी न पायलट से लड़ाई है, न अशोक गहलोत से। पार्टी के असेट ने सवाल खड़े किए हैं। वह गंभीर है, उसका जवाब मिलना चाहिए।

पायलट के बयान के बाद जयराम रमेश ने की गहलोत की तारीफ
जयराम रमेश ने कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी संख्या में योजनाओं को लागू किया है और कई ऐसी पहल की है, जिन्होंने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है। इस वजह से नेतृत्व की स्थिति हमारी है।
राजस्थान में पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही राज्य में भारत जोड़ो यात्रा ज़बरदस्त रूप से सफल हुई थी। इस वर्ष के अंत में कांग्रेस इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और हमारे संगठन के सामूहिक प्रयासों के दम पर लोगों के बीच जाकर फिर से सेवा करने के लिए जनादेश मांगेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य

भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss