Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है • मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ • भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026

चंडीगढ़

4 और 11 मई को यूपी के 75 जिलों में होंगे निगम चुनाव, जानिए कब है आपके शहर में वोटिंग

April 11, 2023 04:35 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

लखनऊ, 10 अप्रैलः नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का रविवार की शाम को एलान हो गया। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। 18 में से 9 मंडलों में 04 मई को पहले चरण में तथा बाकी 9 मंडलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इस तरह सूबे के कुल 75 जिलों में मतगणना 13 मई को एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में चुनाव की घोषणा करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि यह चुनाव 760 निकायों में होगा। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

पहले चरण का कार्यक्रम

पहले चरण के चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 10 मई को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना 11 अप्रैल को जारी होगी। उम्मीदवार 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीद कर दाखिल कर सकेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे जाएगा। 4 मई को मतदान होगा।

दूसरे चरण का कार्यक्रम

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 16 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा।

 UP Nikay Chunav Full Schedule: Election Date Announced 4 And 11 May Voting Date District Wise Result 13 May
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव

इन मंडलों एवं जिलों में पहला चरण

  • सहारनपुर मंडल - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
  • मुरादाबाद मंडल - बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
  • गोरखपुर मंडल - गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर
  • आगरा मंडल - आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
  • झांसी मंडल - झांसी, जालौन, ललितपुर
  • प्रयागराज मंडल - कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
  • लखनऊ मंडल - उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
  • देवीपाटन मंडल - गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
  • वाराणसी मंडल - गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

 UP Nikay Chunav Full Schedule: Election Date Announced 4 And 11 May Voting Date District Wise Result 13 May

यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव

दूसरा चरण

  • मेरठ मंडल - मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
  • बरेली मंडल - बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
  • अलीगढ़ मंडल- हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
  • कानपुर मंडल - कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, कानपुर देहात
  • चित्रकूट मंडल - हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
  • अयोध्या मंडल - अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
  • बस्ती मंडल - बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
  • आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
  • मिर्जापुर मंडल - सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
 
 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss