Sunday, May 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 14 सितंबर, 2023

September 13, 2023 03:22 PM

मेष

आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। विद्यार्थी योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ

परिवार और सम्बन्धियो के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपके स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिये असुविधाजनक हो। घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। बाहरी व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें।

मिथुन

आपके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों की आज परीक्षा हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं।

कर्क

किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सामंजस्य उत्तम रहेगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत बना कर रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नयी जॉब मिलने की सम्भावना बन सकती है।

सिंह

आज आपके सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन बहुत अच्छा है। व्यापार के नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या

अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है। आपकी उपलब्धियों से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी।

 तुला

किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं। पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिये। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा। रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे।

धनु

अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। आज काफी अच्छे लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये।

मकर

व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं। लेकिन वो आपकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कुम्भ

परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदी कर सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे।

मीन

आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुए कार्य आज शुरू हो जायेंगे। महिला वर्ग अपने घरेलू कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss