Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

* आयुष्मान भव' अभियान के तहत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ: श्री देवेंद्र सिंह बबली*

September 13, 2023 08:10 PM

राष्ट्रव्यापी 'आयुष्मान भव' अभियान के शुभारंभ पर सीधे प्रसारण के माध्यम से जुड़े कैबिनेट मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली

चंडीगढ़, 13 सितम्बर -  हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि आम जन मानस के स्वास्थ्य की पूर्ण जांच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 17 सितम्बर 2023 से दो अक्तूबर 2023 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, अंगदान शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पंचायत मंत्री टोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में आयोजित  महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी 'आयुष्मान भव' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का  सीधा प्रसारण देख रहे थे।  कार्यक्रम में श्री देवेंद्र सिंह बबली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 'आयुष्मान भव' विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा  कि  लगभग चार माह तक चलने वाले इस अभियान से हर घर तक पहुंच कर सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया जायेगा। इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान सभाएं, आयुष्मान मेले और बच्चों की स्क्रीनिंग सहित सात मुख्य स्वास्थ्य विषयों पर विभाग के पदाधिकारी नागरिकों तक पहुंच बनाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आयुष्मान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड व जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा तीन लाख तक की आय वाले परिवारों से 15 सौ रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर लगभग 8 लाख नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाएं जायेंगे।

उन्होंने कहा  कि  'आयुष्मान भव' कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को शामिल तक को शामिल कर सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण भी आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत आयुष्मान सभाओं का आयोजन होगा जिनके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया जायेगा। श्री बबली ने कहा कि इसके साथ ही स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा, जिनके माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें दवाइयों का वितरण भी किया जायेगा। इस मौके पर एक नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

"मुख्यमंत्री के आदेश: 31 जुलाई तक पूरी होंगी हरियाणा की 5500 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग!"

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!"

"कौशल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव, डॉ. राज नेहरू को मिला प्रतिष्ठित सम्मान!"

"हरियाणा के कॉलेजों में शुरू हुआ बड़ा सड़क सुरक्षा अभियान, छात्रों को मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं!"

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss