Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस को भगवान विश्वकर्मा को किया समर्पित

September 17, 2023 09:10 PM

देश के कामगारों, श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पीएम विश्वकर्मा योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- इस योजना की शुरुआत कर प्रधानमंत्री ने सही मायने में श्रमेव जयते को चरितार्थ किया

हरियाणा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अनूठे ढंग से मनाया श्रमिक दिवस


दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 17 सितंबर -
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 73वां जन्म दिवस भगवान विश्वकर्मा को समर्पित करते हुए देश के कामगारों, श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित कई योजनाओं शुभारंभ किया। इस योजना से जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लोगों के लोगों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत पारंपरिक कार्य करने वाले शिल्पकारों, कारीगरों को प्रशिक्षण, ऋण सुविधा सहित अन्य कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर श्रमिकों के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत कर सही मायने में श्रमेव जयते को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू करके प्रधानमंत्री ने कारीगरों, श्रमिकों के जीवन में एक नई आशा भर दी है।

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हरियाणा में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को अनूठे रूप से मनाया गया और राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यह कार्यकम उस धरा पर हुआ, जहां हरियाणा सरकार ने युवाओं को हुनरमंद बनाने हेतु भगवान श्री विश्चवकर्मा के नाम से पलवल में देश की पहली विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। श्री मनोहर लाल ने इस विश्वविद्यालय के माध्यम से हजारों युवक हर साल कौशल प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे।

श्रमेव जयते ही श्रम की सही पहचान

श्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि श्रम ही जीवन है, अगर कोई व्यक्ति श्रम करना छोड़ देगा, आलसी हो जाएगा तो उसके जीवन में कभी भी खुशहाली नहीं आ सकती है। इसलिए हम हर प्रकार के श्रम करके आगे बढ़ते हैं और जिसके कारण न केवल हमारा व्यक्तिगत भला होता है, बल्कि हम प्रदेश और देश को आगे बढ़़ाने में भी योगदान देते हैं। श्रमेव जयते ही श्रम की सही पहचान है।

2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2047 में जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब भारत देश दुनिया की ताकत बनकर उभरेगा। आज 
 भारत  दुनिया में पांचवें स्थान पर है और आज से 25 साल के अमृत काल के बाद वर्ष 2047 तक भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुँच जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में देश में औद्योगिक विकास, इनफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, उसमें बहुत बड़ा योगदान श्रमिकों का है।

श्रमिकों के बिना विकास कभी संभव नहीं

श्री मनोहर लाल ने कहा कि आदिकाल में जब मनुष्य जंगल में रहता था, उस युग को आखिट युग कहा जाता था, जब कोई संस्कृति, सभ्यता नाम की चीजें नहीं होती थी। धीरे धीरे जब सृष्टि विकसित होना शुरू हुई, उस समय श्री विश्वकर्मा जी की भूमिका शुरू हुई। मनुष्य के जीवन में आने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कारीगर, शिल्पकार की भूमिका का आरंभ हुआ। उन्होंने कहा कि आज जो आधुनिक विकास हो रहा है, इसमें सबसे अधिक भूमिका यदि किसी की है तो श्रमिकों की है। श्रमिकों के बिना विकास कभी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भगवान शब्द प्रकृति के पाँच तत्वों से मिलकर बना है। प्रकृति के तत्वों को समेट कर वास्तव में भगवान के स्वरूप में श्री विश्वकर्मा ने जिस नवनिर्माण को शुरू किया, आज उसे श्रमिक आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 25 प्रतिशत श्रमिक संगठित क्षेत्र में हैं और 75 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के हैं। राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए भी लगातार काम कर रही है। प्रदेश में दो श्रम कल्याण बोर्ड बनाए गए हैं। इनके माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का आह्वान किया कि उनके कल्याण हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक, विधायक श्री नयनपाल रावत, जगदीश नैय्यर, श्री दीपक मंगला, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राज नेहरू, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

"मुख्यमंत्री के आदेश: 31 जुलाई तक पूरी होंगी हरियाणा की 5500 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग!"

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!"

"कौशल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव, डॉ. राज नेहरू को मिला प्रतिष्ठित सम्मान!"

"हरियाणा के कॉलेजों में शुरू हुआ बड़ा सड़क सुरक्षा अभियान, छात्रों को मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं!"

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss