मेष
आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें।
वृषभ
अनावश्यक बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। व्यावसायिकों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। शारीरिक बाधा का निवारण होगा।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे।
कर्क
नयी कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।
सिंह
आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे। आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेंस को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे।
कन्या
आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। ऑफिस में आलस्य का अनुभव करेंगे।
तुला
आप आज किताबें पढ़ने और मूवीज आदि को भी समय देंगे। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। बिना मांगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अंजाम देंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे।
मकर
व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी।
कुम्भ
अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जॉब में आपको ट्रांसफर के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति के साथ व्यवहार अच्छा करें।
मीन
आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें।