मेष
दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुँचा सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिये।
वृषभ
जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे। रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिये आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा।
सिंह
आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट्स के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या
आपकी लीडरशिप योग्यता की प्रशंसा होगी। जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
तुला
करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।
वृश्चिक
परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
धनु
आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।
मकर
आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।
कुम्भ
ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह लेना हितकर होगा।
मीन
विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें। बॉस पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं।