दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़ : 19 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवम राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में आगामी 5 राज्यों के चुनाव में प्रदेश राजस्थान जिला श्रीगंगानगर , विधानसभा रायसिंहनगर मे राजेश बागा पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग (एस . सी. कमीशन) पंजाब ,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब की ड्यूटी लगाई है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।