दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 19 अक्तूबरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष और पूरे केंद्रीय नेतृत्व ने आने वाले पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब बीजेपी के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में लगा दिया है। अब इस कड़ी के तहत भाजपा की केंद्रीय लीड़रशिप ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में विधानसभा हलकों में पंजाब भाजपा के छह प्रदेश उप प्रधानों की चुनाव प्रचार में डयूटी लगाकर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने बताया कि पंजाब भाजपा के छह प्रदेश उप प्रधानों में बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेस बाघा, अरविंद खन्ना, फतेहजंग सिंह बाजवा पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक केडी भंडारी, सुभाष शर्मा के नाम शामिल है,जो राजस्थान में बीजेपी के चुनाव प्रचार में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाने में योगदान देंगे।