Thursday, July 30, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है वेव्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए व्यापार, निवेश और नवाचार के अवसरों का विस्तार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन रक्षा मंत्री ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

पंजाब

प्रशासन की नाकामियों का खामियाजा भुगत रहे है क्षेत्रवासी, ट्रैफिक लाइट बंद रहने से कई दुर्घटनाओं में जान गवा चुके है वाहन चालक

October 22, 2023 08:39 PM
संदीप सिंह बावा, सिटी दर्पण
जीरकपुर, 22 अक्तूबरः   ट्रैफिक को कंट्रोल करने और जाम की समस्या से निपटने के जीरकपुर में पटियाला रोड पर  तीन प्वाइंट नाभा साहिब, हाईग्राउंड मोड़ व लोहगढ़ मोड़ पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। कुछ टाइम तक तो यह ट्रैफिक लाइट अच्छे से काम कर रही थी लेकिन अब यह ट्रेफिक लाइट दिन में बंद रही है और जिस समस्या से निपटने के लिए यह ट्रेफिक लाइट लगाई गई थी वह समस्या फिर होने लगी है।  लोगों का कहना है कि यहां ट्रैफिक लाइट लगी हुई है जोकि ज्यादातर समय बंद रहती है जिस वजह से लोगों को रोड क्रॉस करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब तक जीरकपुर की ओर से पटियाला की ओर जाने वाला ट्रैफिक सड़क पर चलता है। तब तक लोहगढ़ रोड़, हाईग्राउंड रोड से पटियाला रोड पर जीरकपुर की ओर से ट्रैफिक नहीं चल सकता। यहां पटियाला रोड के दोनों ओर कई रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स और काॅलोनियां हैं। ऐसे में सड़क के दोनों ओर बसे लाेगों का रोड पर काफी आना-जाना रहता है। लोगों को रोड के एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना पड़ता है। इसके अलावा आसपास कई गांव भी हैं। इन गांवों से भी लोगों का इस रोड पर काफी आना-जाना रहता है।
 
ट्रैफिक लाइट बंद रहने से हर समय रहता है हादसे का डर
 
रिहायशी एरिया का  अत्यधिक फैलाव होने से इस रोड पर लोगों का इधर से उधर आना-जाना रहता है। रोड पर लोहगढ़ टी-प्वॉइंट पर ट्रैफिक लाइट बंद रहने से चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही रहती है। । इसके आगे वीआईपी रोड टी-प्वॉइंट पर भी दिन में कई बाद ट्रैफिक लाइट बंद रहती है। इसके अलावा पटियाला चौक से लेकर नाभा साहिब तक रोड पर कई जगह कट भी बने हुए हैं। अक्सर लोग इन कट के बीच से होकर रोड क्रॉस करने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे में यहां हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। कई बार तो ट्रैफिक लाइट खरसब होने से बड़ी दुर्घटनाये भी हो चुकी है। जिसके कारण कई लोग जान भी गवा चुके है। इसके अलावा भी शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइट प्रॉपर काम नहीं कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss