Saturday, August 15, 2026
BREAKING
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव: 80वां स्वतंत्रता दिवस माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अगस्त, 2026 लाल किले से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम् राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को वार्षिक रिपोर्ट-2024-25 प्रस्तुत की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया

हरियाणा

भगवान श्रीराम ने अवतार रूप में दुनियां को दिया मर्यादा त्याग आदर्शमयी जीवन जीने का संदेश: संदीप सिंह

October 22, 2023 10:22 PM
बतौर मुख्य यजमान राज्य मंत्री ने रामलीला में किया दीप प्रज्जवलित,आयोजकों को रामलीला के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा
 
वर्मा 
पिहोवा, 22 अक्तूबरः  श्री सरस्वती राम नाटक क्लब की ओर करवाई जा रही रामलीला में बीती रात मुख्य यजमान के रूप में राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रामलीला की शुरुआत की। राज्य मंत्री ने कहा कि श्री सरस्वती राम नाटक क्लब 1927 से लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी रामलीला का मंचन करके युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दे रहा है। उनकी इच्छा है कि यह क्लब यहां से ऊपर उठकर प्रदेश स्तर तक जाए और यहां के कलाकार रामलीला का पूरी दुनियां में प्रचार करें। इसके लिए वे हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने पृथ्वी पर अवतार लेकर लोगों को मर्यादा, प्रेम व त्याग का संदेश दिया। उन्होंने मंच के पीछे जाकर सभी कलाकारों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि रामलीला के प्रचार प्रसार में कलाकारों के प्रयास को देखते हुए उनकी तरफ से एक लाख की राशि क्लब को दी जाएगी। बीती रात रामलीला में मारीच हिरण के दृश्य को दर्शाया गया। जिसमें मारीच नाम का राक्षस सोने के हिरण का भेष बनाकर श्रीराम को कुटिया से दूर ले जाता है। मारीच को तीर लगने पर वह राम की आवाज में मदद के लिए पुकारता है। इसके बाद सीता के कहने पर लक्ष्मण राम की मदद के लिए पहुंचते हैं तो पीछे से रावण सीता का हरण कर लेता है। अर्जुन की ओर से राज्य मंत्री को भगवान राम का समृद्धि स्वरूप देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, राकेश पुरोहित, सुरेंद्र ढींगरा, उमाकांत शास्त्री, गोपाल कौशिक, संजय बारु, खेता राम, जयपाल कौशिक, पार्षद रविकांत कौशिक, योगेश लक्की, विकास चोपड़ा, गगन टांक, हरिओम अग्रवाल, आशीष बंसल, अशोक सिंगला, गुलशन शर्मा, अजय कोरियोग्राफर, मनीष पुरी, संदीप सिंगला आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss