मेष
आज बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
वृषभ
व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।
मिथुन
घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे।
कर्क
अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है। आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।
सिंह
कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।
तुला
अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम सम्बन्धों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये।
वृश्चिक
आज वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।
धनु
राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
मकर
कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं।
कुम्भ
घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। नया कार्य शुरु करने में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न होंगे।
मीन
दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।