मेष
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।
वृषभ
आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
मिथुन
धन की उधारी करने से बचना चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।
सिंह
आज यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको शानदार सफलता मिल सकती है। विदेशों में रह रहे अप्रवासियों के लिये दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या
आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की सम्भावना बन रही है। आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।
तुला
छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
धनु
माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये।
मकर
सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।
कुम्भ
युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सँभल कर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मीन
आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।