Sunday, May 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09 नवंबर 2023

November 07, 2023 11:52 PM

मेष

परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी। छोटी-मोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

वृषभ

आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। सन्तान के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिये जा सकते हैं।

मिथुन

परिवार को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिये ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क

आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपके सभी रुके हुए काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है।

कन्या

घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है।

 तुला

व्यवसाय में आपको कुछ भी प्रयोग करने से बचना चाहिये। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

वृश्चिक

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबन्ध मिलेंगे। घर में बच्चों की किलकारी गूँजेगी।

धनु

कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कोई गुमी या छुपी हुई वस्तु आपको आज मिल सकती है।

कुम्भ

कारोबार में भी अत्यधिक लालच के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा गम्भीर होना फिलहाल आपके लिये उपयुक्त नहीं है।

मीन

कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे। कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss