मेष
नयी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें। फुटकर व्यापारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृषभ
समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें। नयी व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। विद्युतीय उपकरणों में खराबी आ सकती है।
मिथुन
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीकी विषयों के अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ हँसी-मजाक भरा समय बितायेंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।
कर्क
किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप प्लानिंग करेंगे। किसी को बिना माँगे राय न दें। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है।
सिंह
आप आज काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। उलझे हुए मामलों को आप सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
तुला
नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है।
वृश्चिक
मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आँख-मूंदकर विश्वास न करें। आपका फोन खराब हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें।
धनु
अपनी कार्यशैली में सन्देह न करें। रुका हुआ काम अचानक बनने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिये शायद आप तैयार न हों। नयी सम्पत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है।
मकर
आज बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। सोशल मीडिया में आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आपको सहकर्मियों से मदद मिल सकती है।
कुम्भ
आपको दूसरो पर ज्यादा निर्भर होने से बचना चाहिये। अपनी आवश्यकताओं से अधिक धन खर्च न करें। आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
मीन
अपनी वाणी में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। गलत कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें। ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं।