मेष
आज कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृषभ
आज अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। लेकिन जीवनसाथी आपकी काफी मदद करेगा। नयी तकनीक में आप काफी रुचि लेंगे।
मिथुन
पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं।
कर्क
नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। अचानक बढ़ी ठंड के कारण वायरल की शिकायत हो सकती है। मित्रों से मिलने के लिये जा सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।
सिंह
युवा प्रेम विवाह के लिये परिजनों से चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। आप धर्म-ग्रन्थों के अध्ययन के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे खेलकूद और मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे।
कन्या
आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। फूड बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। घर में अतिथियों का आगमन होने की सम्भावना बन रही है।
तुला
व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे। आज आप कुछ चिन्तित रहेंगे।
वृश्चिक
व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
धनु
आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। इसीलिये व्यवहार में सन्तुलन बनाये रखें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।
मकर
आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा आज उतार सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
कुम्भ
युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नये सम्पर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी।
मीन
आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विदेशों में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिये दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।