मेष
आज आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। आज अपने मित्रोंजॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।
वृषभ
जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नये रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क
शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। सन्तान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। मन में नये काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फँसे रहेंगे।
सिंह
योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें।
कन्या
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें। तकनीकी के प्रति आप आज थोड़े शौकीन रहेंगे।
तुला
धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक
अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। अच्छे लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
धनु
अतीत की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। वातावरण के प्रदूषण के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं। आज बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में ज्यादा लाभ की इच्छा न रखें।
मकर
युवा प्रेम-सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा।
कुम्भ
परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। पिता के साथ मतभिन्नता हो सकती है।
मीन
जॉब में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। विदेशों में रहने वाले परिजनों की चिन्ता हो सकती है। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा।